kukrukoo
A popular national news portal

कोरोना : जया को छोड़ अब बिग बी का पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या को भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ऐश्वर्या और आराध्या कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिखने की वजह से उन्हें घर में ही रहने को कहा गया था। अब हल्के बुखार और सांस लेने  की शिकायत के बाद ऐश्वर्या को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही एहतियातन आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब सिर्फ जया बच्चन ही बच्चन परिवार की ऐसी सदस्य हैं  जो कोरोना से बच पाने में सफल रहीं हैं।

इससे पहले अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कोरोना होने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। इसबीच दोनों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अमिताभ बच्चन तो लगातार अस्पताल से ही ट्वीट कर लोगो का जीवन का पाठ पढा रहे हैंं।

अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। पूरे देश में लोगों ने उनके लिए प्रार्थना की। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार आने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like