पश्चिम बंगाल में जल्द आएगा हिंदू राज, भाजपा जीतेगी विधानसभा : प्रज्ञा ठाकुर
पश्चिम बंगाल में जल्द आएगा हिंदू राज, भाजपा जीतेगी विधानसभा : प्रज्ञा ठाकुर
सीहोर (मप्र)ः भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हमला होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी और तब वहां हिंदू राज होगा।
उन्होंने कहा, ”उन्हें एहसास हो गया है कि उनके राज का अंत आ गया है इसलिए वे तमतमा गई हैं। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी और तब वहां हिंदू राज होगा।”
मंत्री का यह बयान नड्डा और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला होने के बाद कुछ दिनों बाद आया है। डायमंड हार्बर पर प्रदर्शनकारियों ने नेताओं की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की थी, जिसमें विजयवर्गीय घायल हो गए थे।
पश्चिम बंगाल में भाजपा किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहती है। पार्टी ने वहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी वहां गली -गली जाकर भाजपा के फायदे गिना रही है। इसी बात से तृणमूल भी घबराई हुई है। पार्टी को लगातार भाजपा के राज्य में उदय से खुद की हार का डर सताने लगा है। हाल ही के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। और भाजपा के वोट शेयर में भी जबरदस्त उछाल आया था।
इसी को देखते हुए दोनों पार्टियों में आगे बढ़ने और खुद को सुप्रीम घोषित करने की होड़ लगी हुई है।