kukrukoo
A popular national news portal

महानायक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुम्बई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।

 

अपने ट्वीट में महानायक ने उनके सम्पर्क में बीते 10 दिन में आये सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।

पहले उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराने की खबर आई थी, जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने ट्वीट कर अटकलों पर विराम लगा दिया।

महानायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अमिताभ को पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से नानावती अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है।

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर उनकी सलामती की दुआ की।

कुकडूकु टीम भी ‘हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है’ कह इतिहास रचने वाले महान अभिनेता की जल्द सलामती की दुआ करती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like