2020 बॉलीवुड के लिए सबसे खराब साल रहा , कई बेहतरीन कलाकारों की हो चुकी मौत
2020 बॉलीवुड के लिए सबसे खराब साल रहा , कई बेहतरीन कलाकारों की हो चुकी मौत
2020 दुनिया भर के लिए सबसे खराब सालों में से एक रहा, जहां कोरोनावायरस पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा था, तो वही दूसरी ओर लगातार बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार एक के बाद एक इस दुनिया से विदा होते गए। यह साल बॉलीवुड कलाकारों के लिए बेहद बुरी याद छोड़कर जाने वाला है। बता दूं की 34 दिनों के अंदर बॉलीवुड के 11 हस्तियों की मौत हो चुकी है।
इरफान खान
इरफान खान एक बेहतरीन कलाकार में से एक है। जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने हुनर का जलवा बिखेर रखा था। 1967 में पैदा हुए इरफान खान दुनिया भर में अपने हुनर से सब के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। लेकिन 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से चल बसे। साल 2018 में इरफान खान को इस बात की जानकारी हुई थी, कि वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित है। उनकी मृत्यु से पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वह इस जिंदगी की जंग से हार गए और भगवान को प्यारे हो गए।
ऋषि कपूर
इरफान खान की मृत्यु के दुख से अब तक लोग उभर भी नहीं पाए थे, की 30 दिसंबर 2020 को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता ऋषि कपूर जी की मृत्यु की खबर आई। वह भी कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। लगभग 1 साल से उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था। लेकिन इसके बाद भी वह बीमारी से उबर नहीं पाए और दुनिया से विदा हो गए। 24 घंटों के अंदर दो दिग्गज अभिनेताओं को खो देना किसी सदमे से कम नहीं था।
वाजिद खान
साजिद वाजिद की जोड़ी जून 2020 में टूट गई। मशहूर कंपोजर वजिद खान 1 जून 2020 को हमें अलविदा कह दिया। 42 साल के वाजिद खान कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए थे। लेकिन उनकी मौत किडनी से संबंधित बीमारी से हुई। बॉलीवुड की मशहूर कंपोजर वाजिद खान लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे और अंत में उन्होंने जिंदगी के इस जंग में हार मान ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के मशहूर और युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर से मिला। ऐसा कहा जा रहा था, की सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड अटेम्प्ट किया। लेकिन असल मामला क्या है, फिलहाल इसकी जांच सीबीआई कर रही है। लेकिन जो भी है सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से यूँ अचानक इस दुनिया से चले जाना उनके फैंस के लिए बेहद बुरी खबर थी।
सरोज खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी इस साल दुनिया से विदा ले ली। बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी सरोज खान का अचानक से मौत की खबर सुनना बेहद शौकीन्ग था। सरोज खान ने अपनी आखिरी सांस 71 साल की उम्र में 3 जुलाई 2020 को अस्पताल में लिया। सरोज खान को अचानक से सांस लेने में शिकायत आने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती किया गया जहां कार्डियक अटैक से उनकी मौत हो गई।
योगेश गौर
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक खूबसूरत गीत देने वाले गीतकार योगेश गौर 29 मई 2020 को इस दुनिया से अलविदा कह चले गए। योगेश गौर की गिनती उन बेशुमार गीतकारों में से होती थी, जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे बसु चैटर्जी, ऋषिकेश मुखर्जी आदि के साथ काम किया था। योगेश गौर की मृत्यु किसी बड़े झटके से कम नहीं था।
मोहित बघेल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल 23 मई 2020 को इस दुनिया से विदा ले ली। मोहित बघेल भी काफी लंबे अरसे से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। मोहित बघेल 27 साल की उम्र में ही इस दुनिया चले गए। इन्होंने परिणीति चोपड़ा सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।
सचिन कुमार
सीरियल कहानी घर घर से सब के दिलों में जगह बनाने वाले सचिन कुमार 15 मई 2020 को इस दुनिया से चल गुजरे। सचिन कुमार को अचानक ही हार्ट अटैक का दौरा उठा जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कज़न थे। हालांकि सचिन ने अभिनय छोड़कर फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था।