2020: जानिए इस साल किन किन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान
2020: जानिए इस साल किन किन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान
साल 2020 में कोविड-19 ने पूरी दुनिया में आतंक मचा रखा है, जिससे कई लोगों की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है। जिसके वजह से कई लोगों के जीवन में बुरा वक्त छा गया है, तो वहीं दुसरी ओर इस साल कई लोगों के घरों में खुशियां भी आने वली हैं। जी हाँ और खासतौर पर हमारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की जिंदगी में इस साल खुशियां ही खुशियां आने वाली है।जानिए इस साल कौन कौन सी अभिनेत्रियों के घर आने वाला है नन्हा मेहमान।
कई अभिनेत्रियों ने खुशखबरी का ऐलान किया है, कि वह जल्द मां बनने वाली है। तो वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने बच्चे को जन्म भी दे दे दिया है। आज हम ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताने वाले हैं जिसके घर जल्द खुशियां आने वाली हैं डॉक्टर से उसके बारे में हम यहां बताएंगे जो इस साल मां बनी है या जो जल्द खुशखबरी देने वाली हैं।
अनुष्का शर्मा
बता दूं, कि 27 अगस्त को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया था, कि वह जल्द ही मां बनने वाली है। बता दूं, कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों का यह पहला बच्चा है। फिलहाल अनुष्का शर्मा अपने प्रेगनेंसी डे को काफी इंजॉय कर रही हैं।
करीना कपूर खान
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर खान और सैफ अली खान जल्द ही फिर से माता-पिता बन्ने वाले है। इन्होंने अपने पहले बच्चे तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था। हाल ही में करीना कपूर ने अपने प्रेगनेंसी का ऐलान किया है, करीना कपूर खान जल्द दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बता दूं कि करीना कपूर खान के यहां नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद 2021 के फरवरी या मार्च में है।
नेहा कक्कड़
2 महीने पहले नेहा कक्कड़ ने रोहि यानी कि रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई थी। लेकिन हाल ही में नेहा ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। बता दूं कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी इसी साल 2020 में 23 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी और फिलहाल नेहा कक्कड़ अपनी प्रेगनेंसी को काफी इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी।
अनिता हसनंदानी
बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी के मशहूर एक्ट्रेस भी इस साल खुशखबरी का ऐलान किया है। बता दूं कि अनीता हसनंदानी भी जल्द मां बनने वाली है। वैसे तो उनकी प्रेगनेंसी की चर्चा पिछले काफी समय से इंटरनेट पर चल रही है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस को इस बात की खुशखबरी दी है। डांस करते हुए उन्होने अपने बेबी बमो को दिखाया। अनीता ने 2013 में गोवा में शादी रचाई थी।
सागरिका घाटगे
बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी फिलहाल अपनी प्रेगनेंसी को काफी इंजॉय कर रही है। सागरिका और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। इनके घर भी जल्द नए मेहमान आने वाला हैं। बता दूं, कि सागरिका और जाहिर खान ने 2017 में शादी की थी।
अमृता राव
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी। फिलहाल अमृतराव जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि अभी तक अमृता राव ने सोशल मीडिया के जरिए कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं की है। अमृता राव के किसी करीबी ने बताया कि इस बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है, लेकिन करीबियों का कहना है, कि उन्होंने लॉकडाउन से पहले कंसीव किया था और जल्द ही वह मां बनने वाली हैं बता दूं कि अमृता राव और आर जे अनमोल ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी की थी।