होली से पहले इन इलाकों में होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
नई दिल्लीः मार्च के महीने में होली से ठीक पहले मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में सूर्य की चमक बढ़ने से लोगों को गर्मी सताने लगी है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कइ राज्यों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। होली से पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश लावृष्टि होने की संभावना है। होली से पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है।
24 मार्च यानी आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है। बिहार के मुजफ्फरपुर आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहहार के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं।
अगले 28 मार्च तक 10-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। अगले 12 घंटों में मुजफ्फरपुर समेत सूबे के करीब 12 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड के कई जिलों में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं। कई जिलों में बादल गर्जने के साथ वज्रपात की आशंका विभाग ने व्यक्त की है।
– जानिए होली से पहले कहां बन रही बारिश की संभावना
पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर कम दबाव के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों कहना है कि इन दो कारणों की वजह से होली के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।