kukrukoo
A popular national news portal

सोना अपडेट : कुछ शहरों में कम दाम में मिल रहा है सोना, लिस्ट देख खरीद लीजिए आज

Credit- News 24. नई दिल्ली। सोना अपडेट : कुछ शहरों में कम दाम में मिल रहा है सोना, लिस्ट देख खरीद लीजिए आज। सोने के गिरते भाव में कभी-कभार तेजी भी आ रही है। ये तेजी आज देखी गई। हालांकि देश के कुछ शहर ऐसे हैं जहां 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव बाकी शहरों के मुकाबले कम है। यानी इन शहरों में सस्ता सोना मिल रहा है। देखा जाय तो पूरे देश में गुजरात के वड़ोदरा और सूरत में सबसे ज्यादा महंगा सोना मिल रहा है।

आज यहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 44,400 रुपए रहा। वहीं सबसे सस्ता प्रति 10 ग्राम बंग्लुरु, हैदराबाद, केरल, मैसूर, विशाखापट्टनम, मंग्लौर, भुवनेश्वर में 41,900 रुपए रहा। यानी सस्ता सोना चाहिए तो आपको दक्षिण भारत की ओर रुख करना होगा।

सोना अपडेट :

वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 44,060 रुपए, मुंबई में 44,020 रुपए, कोलकाता में 44,270 रुपए और चेन्नई में 42,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। विशेषज्ञों की मानें तो सोना 41,000 प्रति 10 ग्राम तक आएगा। ये भाव होली के ठीक बाद हो सकता है। हालांकि कोरोना केसेज बढ़ने के कारण ये भी माना जा रहा है कि सोने का भाव फिर चढ़ सकता है। यानी अगस्त 2020 के उच्चतम स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। निवेशकों की नजर भी इस बात पर टिकी हुई है। जैसे ही सोने के भाव बढ़ेंगे तो निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।

सोना 120 रुपए मजबूत हुआ, वहीं चांदी के दाम में 700 रुपए की नरमी:

भारतीय बाजारों में बुधवार को कई दिन से जारी उठापटक के बीच सोने की कीमत 44020 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। ये 22 कैरेट सोने का भाव है। वहीं मंगलवार को ये भाव 43,000 रुपए था। यानी सोने के भाव में 1020 रुपए का मजबूती देखी गई। वहीं चांदी के दाम प्रति किलो 65,300 रुपए रही। मंगलवार के मुकाबले चांदी के भाव में 700 रुपए की नरमी देखी गई।

उच्चतम स्तर से 12000 रुपए से ज्यादा नीचे आया Gold:

देखा जाय तो अगस्त 2020 में सोने का उच्चतम स्तर 56200 रुपए था। तब गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी। शादी-ब्याह में भी सोने की चमक काफी फीकी पड़ गई थी। ऊपर से कोरोना की मार ने ज्वैलर्स और सर्राफा बाजार समेत आम आदमी की हालत पतली कर दी थी। धीरे-धीरे कोरोना पर काबू पाने के बाद बाजारों में फुटफॉल बढ़ा और बिजनेस बढ़ने लगा। ऐसे में सोने का दाम गोल्ड लवर्स को लुभाने लगा और 12 हजार प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ गया है।

सोना अपडेट : कुछ शहरों में कम दाम में मिल रहा है सोना, लिस्ट देख खरीद लीजिए आज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like