सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि इस केस में सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है, इसलिए ऐसा न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
I am sister of Sushant Singh Rajput and I request an urgent scan of the whole case. We believe in India’s judicial system & expect justice at any cost. @narendramodi @PMOIndia #JusticeForSushant #SatyamevaJayate pic.twitter.com/dcDP6JQV8N
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 1, 2020
इस केस में ट्विस्ट एंड टर्न थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए खुलासे और बयान सामने आ रहे हैं। सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं और अपना पक्ष सुनने की गुहार लगा चुके हैं। एक दिन पहले सुशांत की गर्लफ़्रेंड ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आएगी।
वहीं सुशान्त की एक्स गर्लफ़्रेंड अंकिता लोखांडे भी अब इस मामले में खुलकर बोल रही हैं। उन्होंने एक निजी समाचार टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्हें बिल्कुल भी इस बात पर विश्वास नहीं है कि सुशांत डिप्रेशन में था। वह ऐसा आदमी ही नहीं था, जो डिप्रेशन में जाए। लोखांडे ने भी कुछ दिन पहले ट्रुथ विंस का ट्वीट किया था।
— Ankita lokhande (@anky1912) July 29, 2020
इससे पहले कुकड़ूकु ने आपको लगातार दो वीडियो में सुशांत से जुड़े दो महत्वपूर्ण अपडेट दिए थे। आपको वीडियो में बताया गया था कि इस मामले में शुरुआत से क्या हुआ और क्यों लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वीडियो का लिंक यहां दिया जा रहा है।
इसके साथ ही मामले में कानूनी गतिविधि क्या हो रही है, उसके बारे में भी वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गयी है।
कुकड़ूकु टीम लगातार इस मामले को कवर कर रही है और हर पहलुओं से आपको अवगत करा रही है। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे और न ही किसी को दोषी ठहरा रहे हैं , लेकिन हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि सुशांत को न्याय अवश्य मिलना चाहिए।