श्रीलंका ने भारत को दिया धोखा, जानिए कैसे ?
श्रीलंका ने भारत को दिया धोखा, जानिए कैसे ?श्रीलंका ने भारत की मदद से हिन्द महासागर में बनाये जाने वाले मुख्य बंदरगाह टर्मिनल के समझौते को रद्द कर दिया है।
श्रीलंका ने यह समझौता भारत और जापान के साथ किया था। श्रीलंका ने पहले भारत ओर जापान के साथ मिलकर हिंद महासागर में कोलम्बो बंदरगाह पर ईस्ट कंटेनर टर्मिनल बनाये जाने का समझौता किया था।
श्रीलंका की सरकार की तरफ से इस समझौते को रद्द किये जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने श्रीलंका से इस समझौते का सम्मान करने को कहा है।
कोलम्बो स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि भारत चाहता है कि वर्ष 2019 में तीनों देशों के बीच हुए इस समझौते का पालन हो।
भारत के लिए यह डील इसलिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि चीन लगातार श्रीलंका में दबाव बना रहा है। वह श्रीलंका को लगातार कई हजार डॉलर का कर्ज दे रहा है। समीक्षकों के अनुसार श्रीलंका की भी हालत पाकिस्तान की तरह हो सकती है।