kukrukoo
A popular national news portal

शनिवार के उपाय जान लीजिए, दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे शनिदेव

क्रेडिट-NEWS24. नई दिल्ली। शनिवार के उपाय जान लीजिए, दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे शनिदेव। आज साल 2021 के मार्च महीने का तीसरा शनिवार (Shaniwar)है। मान्यता के मुताबिक आज दिन शनिदेव  (Shani Dev) का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार के उपाय जान लीजिए

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव  को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

मान्यता के मुताबिक शनिवार को इन मंत्रों (Shani Dev Mantra) के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं।

तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

 वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।शएकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

शनिवार के उपाय (Shaniwar Ke Upay)

– शनिवार  को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

– शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।

– भिखारियों को काले उड़द का दान करें।

– जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।

– सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।

– चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।

– शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।

_ शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ’ऊं ह्वीं को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।

शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like