kukrukoo
A popular national news portal

राजनाथ सिंह ने दुश्मन देशों को दी चेतावनी, जानिए और क्या कहा ?

बेंगलुरू।राजनाथ सिंह ने दुश्मन देशों को दी चेतावनी, जानिए और क्या कहा ? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सीमाओं पर यथास्थिति में बदलाव की कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब देगा।

श्री सिंह ने आज एशिया के सबसे बड़े एयर शो” एयरो इंडिया” का विधिवत उदघाटन करने के मौके पर कहा कि भारत सीमा पर यथास्थिति में एकतरफा बदलाव की कोशिशों को किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगा और सेनाएँ देश की एकता, अखंडता की हर कीमत पर रक्षा करने के लिए तैयार है।

श्री सिंह ने कहा कि भारत को कई मोर्चों पर एक साथ कई चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सीमा पार से आतंकवाद की नापाक प्रयास जारी है तो दूसरी तरफ जहाँ सीमाओं का निर्धारण नहीं हुआ है ,वहां उन्हें बदलने के एकतरफा प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि” हमने लंबे समय से सेनाओं की ताकत के बल पर विवादित सीमाओं में बदलाव करने की प्रयासों को देखा है। भारत अब सतर्क है। हम अपने लोगों ओर अखंडता की रक्षा और इन प्रयासों को किसी भी कीमत पर विफल करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।”

श्री सिंह ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली यह प्रदर्शनी भारत की रक्षा ओर एयरो स्पेस के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती हुई ताकत का प्रतीक है और उन्हें विश्वास है कि यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सेनाओं की आधुनिकीकरण ओर भारत को रक्षा उत्पादों के निर्यात का हब बनाने का उल्लेख करते हुए

उन्होंने कहा कि इसके लिए अगले सात वर्षों में 130 अरब डॉलर की योजनाएं तैयार की जा रही है। विनिर्माण सुविधाओं के लिए कई इकाई बनाई जा रही है, जहाँ अत्याधुनिक स्वदेशी हथियार प्रणाली तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के अब तक के सबसे बड़े सौदे के तहत हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड को वायुसेना के लिए 48 हज़ार करोड़ रुपये की लागत से 83 स्वदेशी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान बनाने का ऑर्डर दिया गया है।

राजनाथ सिंह ने दुश्मन देशों को दी चेतावनी, जानिए और क्या कहा ?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like