kukrukoo
A popular national news portal

यहां जानिए वरुण-नताशा की शादी का पूरा अपडेट, आखिर क्यों नहीं आए वरुण के बेस्ट बडीज

यहां जानिए वरुण-नताशा की शादी का पुरा अपडेट, आखिर क्यों नहीं आए वरुण के बेस्ट बडीज । बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार वरुण धवन अपनी Long लाइफ गर्लफ्रेंड को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज वरुण धवन और नताशा की शादी अलीबाग के द मेंशन हाउस रिसोर्ट में होने वाली है। यह दोनों सुपरस्टार जो काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फाइनली आज एक दूसरे के साथ नया रिश्ता बनाने वाले हैं।

वरुण-नताशा

वरुण और नताशा की शादी

मुंबई के सुपरस्टार वरुण धवन की शादी आज अलीबाग के द मेंशन हाउस रिसोर्ट में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ होने जा रही है। शादी के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है। आज ही के दिन इन दोनों की शादी होने वाली है। शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। शादी के लिए पंडितजी रिजॉर्ट पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड फैशन डिजाइनर नताशा दलाल और बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन की शादी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में जोरदार चर्चा बनी हुई है। दोनों सुपरस्टार के सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक आज ही के दिन इन दोनों की शादी पूरी सिक्योरिटी के साथ संपन्न की जाएगी। रिसोर्ट में फुल सिक्योरिटी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि दोनों सुपरस्टार को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान कराई जा सके।

शादी का कार्यक्रम

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्में 12:30 बजे से शुरू हो चुकी है। मीडिया के मुताबिक पता चला है, कि शादी की रस्में शुरू करने का मुहूर्त 12:30 बजे का था। आज रविवार को 12:30 इन दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई है। इससे पहले शनिवार को शाम को संगीत सेरेमनी रखी गई थी। इसके अलावा वरुण धवन द्वारा अपने शादी की बैचलर पार्टी का प्रोग्राम भी शनिवार को रखा गया था। आज शाम तक यह दोनों सुपरस्टार शादी की संपूर्ण रस्में पूरी कर लेंगे। शनिवार को हुई पार्टी में वरुण धवन पर सभी दोस्त मौजूद थे। मनीष मल्होत्रा भी वरुण धवन की बैचलर पार्टी में शामिल थे।

यहां जानिए वरुण-नताशा की शादी का पूरा अपडेट, आखिर क्यों नहीं आए वरुण के बेस्ट बडीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like