kukrukoo
A popular national news portal

भारत माता फिंगर 4 तक है, उसे चीन को क्यों दिया? : राहुल गांधी 

भारत माता भारत माता फिंगर 4 तक है, उसे चीन को क्यों दिया?  राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। राहुल गांधी ने रक्षा मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

फिंगर 4

राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता फिंगर 4 तक है तो फिर उस से चीन को क्यों दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपके घर में कोई आता है और आप उसे   डिसएंगेजमेंट   के नाम पर करके लिविंग या बेडरूम दे देते हो, यह कैसे सफलता है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता चीन की है ना कि भारत की राहुल गांधी यही तक नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर तक कह डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन के सामने सिर झुकाया है, मत्था टेका है।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम कायर है और वह जवान के बलिदान का अपमान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया था कि चीन से डिसएंगेजमेंट को लेकर समझौता हो गया है और दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने के लिए तैयार है।

साथ ही राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा था कि इस समझौते में भारत की 1 इंच जमीन भी नहीं गई है। वहीं इसके उलट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार पर फिंगर 4 को चीन को देने का आरोप लगा रहे हैं। अब देखना है कि सरकार इस पर किस तरह से जवाब देती है।

भारत माता फिंगर 4 तक है, उसे चीन को क्यों दिया? : राहुल गांधी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like