kukrukoo
A popular national news portal

भारत- पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक दूसरे के साथ साझा की

नई दिल्ली। कश्मीर मामले और सीमा पार से आतंकवाद को लेकर रिश्ते में तनाव जारी रहने के बीच भारत और पाकिस्तान ने अपने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक दूसरे को सौंपी।

  1. भारत पाकिस्तान के बीच

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान प्रदान किया है। पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठान से संबंधित सूची विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को आधिकारिक तौर पर सौपीं गई। वहीं भारत ने भी अपने परमाणु प्रतिष्ठान से संबंधित सूची पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी।

दोनों देशों ने एक दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले करने से रोकने वाली द्वीपक्षीय समझौते के तहत यह सूची सौपी। इस समझौते के तहत दोनों देशों के लिये अपने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के बारे में एक दूसरे को सूचित करना अनिवार्य है। समझौते के तहत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की जानकारी दोनों देश हर साल एक जनवरी को सौपतें हैं।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच यह समझौता 31 दिसम्बर 1988 को हुआ था और 27 जनवरी 1991 से इसे लागू किया गया था। दोनों देश अपने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची की जानकारी एक दूसरे के साथ साझा करने की व्यवस्था को पिछले 30 वर्ष से लगातार बरकरार रखे हुए हैं।

भारत- पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक दूसरे के साथ साझा की

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like