kukrukoo
A popular national news portal

भारत-चीन तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय अस्थिरता में होगी वृद्धि : रूस

नई दिल्ली। रूस का मानना है कि वैश्विक अशांति और अनिश्चितता के मौजूदा दौर में भारत और चीन के बीच सीमा पर किसी भी तरह का तनाव बढ़ने से   यूरेशिया में क्षेत्रीय  अस्थिरता और बढ़ेगी, वहीं अन्य देश इस टकराव का अपने भू राजनीतिक उद्देश्य से दुरुपयोग कर सकते हैं।

रूस ने कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव से रूस स्वाभाविक रूप से चिंतित है। यह बेहद जरूरी है कि दोनों देश ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक बातचीत करें। ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय मंचों के ढांचे में सहयोग के लिए सम्मानजनक वार्ता ही मुख्य रास्ता है।

रूस के अनुसार भारत और चीन दोनों के साथ विशेष रणनीतिक संबंध होने की वजह से रूस की स्थिति विशिष्ट है और ये रिश्ते स्वंतंत्र प्रकृति के हैं। रूस को विश्वास है कि जल्द ही कोई शांतिपूर्ण समाधान निकल आयेगा। दोनों देश वैश्विक और जिम्मेदार पड़ोसी शक्तियां है जिनमें सभ्यागत समझदारी के साथ साथ काफी आर्थिक और रक्षा संभावनाएं हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like