भारत को आंख दिखाने पर, अमेरिका ने चीन को लगाई फटकार
नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने हिमालय क्षेत्र में चीन की दादागिरी पर उसे जमकर लताड़ लगाई है। साथ ही चीन ने भारत द्वारा 59 चीनी एप्स को बैन किये जाने के फैसले को भी सही ठहराया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि चीन हिमालय क्षेत्र में दादागिरी नहीं दिखा सकता। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास चीन के दुस्साहस की वजह से शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। भारत-चीन संघर्ष पर उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत कई देश भारत के अच्छे व्यवहार की वजह से उसके साथ है।
पोम्पियो यहीं नहीं रुके, उन्होंने दक्षिण चीन सागर में भी चीन को हद लांघने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कोई भी देश उस सागरीय क्षेत्र पर अपना दावा नहीं ठोक सकता, जिसपर उसका कानूनी अधिकार न हो। साथ हीं उन्होंने कहा कि चीन हिमालय में बसे देश को परेशान नहीं कर सकता।
चीन-भारत सम्बन्ध काफी समय से पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास सीमा विवाद की वजह से तनावग्रस्त बने हुए हैं। सैन्य स्तर पर कई दौर की बैठकों के बाद भी स्तिथि में बहुत ज्यादा सुधार नहीं आया है। चीनी सेना दिखावे के लिए कुछ दिनों के लिए तो पीछे हटती है, लेकिन फिर से उसी जगह वापस आ जाती है। ऐसे में अमेरिका से स्पष्ट तौर पर भारत को समर्थन देश का मनोबल बढ़ाएगा।
चीन की दक्षिण चीन सागर में भी हरकतें बढ़ती ही जा रही है, वह पूरे क्षेत्र को अपनी बपौती समझता है और सागर के आसपास बसे देशों को आंख दिखाता रहता है। ऐसे में अमेरिका ने भी दक्षिण चीन सागर में अपने युद्धपोत को उतार और चीन के सामने ही युद्धाभ्यास कर उसे हद में रहने की चेतावनी दी है।
दूसरी और भारत के लिए एक बड़ी राहत की बात ये है कि जल्द ही राफेल विमान वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा, जिसे अम्बाला और हाशिमपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जायेग। चीन को अब किसी की हिमाकत से पहले इन गरजते और अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का जवाब देना होगा।