kukrukoo
A popular national news portal

भाजपा आलाकमान ने जारी किया बलिया विधायक को कारण बताओ नोटिस

बलिया गोलीकांड के आरोपी के समर्थन में दिए गए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा ने यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात करते हुए सुरेंद्र सिंह के बयानों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। नड्डा के फोन के बाद भाजपा आलाकमान ने विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बलिया के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्तूबर को हुई हत्या के आरोपी युवक धीरेंद्र सिंह का खुलेआम समर्थन करने के मामले में उन्हें अनुशासनहीनता व बेतुके बयान देने पर लखनऊ तलब किया गया था।

सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में परिवार के साथ जाकर पुलिस से मुलाकात की थी। सुरेंद्र सिंह परिवार वालों के साथ रोए भी थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद भाजपा विधायक पर खुलकर आरोपी का साथ देने का आरोप भी लग रहा है।17 अक्टूबर को सुरेंद्र सिंह आरोपी के परिवार की तरफ से केस दर्ज कराने रेवती थाना पहुंचे थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like