kukrukoo
A popular national news portal

बड़ी खबर, भारत-चीन की सेनाएं एलएसी से पीछे हटेंगी

बड़ी खबर, भारत-चीन की सेनाएं एलएसी से पीछे हटेंगी।भारत चीन सीमा विवाद में एक अहम मोड़ सामने आया है। दोनों देशों की सेनाओं ने एलएसी से पीछे हटने पर सहमति जताई है। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दी है।

Rajnath

हाल के दिनों में चीन सीमा विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया था। जब केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने इस संबंध में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर चीन ने 5 बार सीमा का अतिक्रमण किया है तो भारत ने 50 बार किया है। इससे खासा विवाद हो गया था।

हालांकि मौजूदा जानकारी पर नजर डाले तो यह दोनों देशों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है ,क्योंकि जहां दोनों सेनाओं का जमावड़ा था,  वहां बहुत ज्यादा ठंड बढ़ गई थी और वहां मानवीय जीवन लगभग असंभव हो गया था। हालांकि इस स्थिति में भी भारतीय सेना वहां टिकी हुई थी ,लेकिन अब इस समझौते से सेना के जवानों को काफी राहत मिलेगी।।

दूसरी और राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस समझौते में भारत की 1 इंच जमीन भी नहीं गई है। अगले 48 घंटों में ये समझौता लागू होगा और दोनों देशों की सेनाएं एलएसी से पीछे हट जाएंगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि हालांकि कुछ विवाद अभी भी बने हुए हैं जिससे कमांडर स्तर की वार्ता के बाद सुलझा लिया जाएगा।

बड़ी खबर, भारत-चीन की सेनाएं एलएसी से पीछे हटेंगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like