kukrukoo
A popular national news portal

बेंगलुरु में एयरफ़ोर्स की दमदार ताकत देखिये, धमाल मचा रहे हैं लड़ाकू विमान 

बेंगलुरु में एयरफ़ोर्स की दमदार ताकत देखिये, धमाल मचा रहे हैं लड़ाकू विमान । बेंगलुरु के येलाहांका एयर फोर्स स्टेशन पर 13 वा एयरो इंडिया शो शुरू हो चुका है।  3 दिन तक लगातार चलने वाले इस शो में इस बार तकनीक से संबंधित भारत की ताकत प्रदर्शित की जाएगी। आत्मनिर्भर की ओर किस तरह भारत बढ़ रहा है, इसकी एक झलक भी दिखाई जाएगी। बता दूं कि इस शो में कुल 14 देश भाग ले रहे हैं और यह पहली दफा वर्चुअली दिखाया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो इस साल सेंट्रल थीम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की रोटरी विंग है, जहां डिस्प्ले के रूप में कुछ मॉडल दिखाए जाएंगे जैसे कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर, मीडियम कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर इत्यादि।

एयरो इंडिया शो क्या है
एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एयरो इंडिया शो एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए प्रदर्शनी है। जहां विभिन्न एयर फोर्सओ के नए विमानों हथियारों और तकनीकों को प्रदर्शित किया जाता है। इतना ही नहीं प्रदर्शनी के साथ-साथ यहां पब्लिक एयर शो दिखाया जाता है। जिसमें अलग-अलग फॉरमेशन में विमान करतब दिखाते हैं।

1996 में एयरो इंडिया शो की शुरुआत की गई थी और तब से ही हर दूसरे साल एयरो इंडिया शो का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने हजारों लोग जमा होते हैं लेकिन इस साल यह शो वर्चुअली दिखाया जाएगा।

5 फरवरी तक चलेगा एयरो इंडिया शो
3 फरवरी यानी बुधवार से शुरू होने वाला एयरो इंडिया शो 5 फरवरी तक लगातार चलेगा। एशिया का सबसे बड़ा शो एयरो इंडिया में एविएशन सेक्टर के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से लेकर दुनिया के कई देशों के एयर फोर्स के प्रतिनिधि रहते हैं। दुनिया में क्या नई तकनीक डिफेंस एविएशन में आई है इस शो के जरिए इस बात का पता चलता है और साथ ही एयर फोर्स की जरूरत के मुताबिक भी अगर कोई नई तकनीक या साजिश सामान का पता चलता है, तो यह एक ऐसा महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है जहां ऐसे जोड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो जाती है।

इस शो में कितने देश लेंगे हिस्सा
दुनिया भर के 601 एक्जीबिटर्स एयरो इंडिया 2021 में शामिल होने वाले हैं। बता दूं कि इस शो में लगभग 523 भारतीय और 78 विदेशी शामिल होंगे। इसके अलावा भी 248 वर्चुअल एक्टिविटीज भी शामिल होने वाले हैं। भारत सहित 15 अन्य देशों की रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां भी शामिल होने वाली है। भारत के अलावा जापान, फ्रांस, इटली, साउथ अफ्रीका, रूस, यूक्रेन, ताइवान, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्रुसेल्स, ऑस्ट्रेलिया, बुल्गारिया और चेक रिपब्लिक की कुछ खास कंपनियां भी एयरो इंडिया में हिस्सा लेने वाली है।

बेंगलुरु में एयरफ़ोर्स की दमदार ताकत देखिये, धमाल मचा रहे हैं लड़ाकू विमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like