kukrukoo
A popular national news portal

बिहार: बार बालाओं को पिंजरे में कैद कर नचाया

Image Source : google

बिहार: आरा में बार बालाओं को पिंजरे में कैद करके सड़क पर नचाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कुछ डांसर पिंजरे के अंदर बंद होकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौरान लॉकडाउन नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। यह मामला भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड का है। यहां पर एक शादी  समारोह के दौरान बार बालाओं को पिंजरे के अंदर बंद कर डांस करवाया गया। लड़कियां रातभर पिंजरे में डांस करती रहीं और लोग हुल्लड़बाजी करते रहे। बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण हासिल है। ऐसे में शादी समारोह के दौरान बार बालाओं को पिंजरे के अंदर बंद कर डांस करवाना समाज और लोगों की मानसिकता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पिंजरे में बंद रातभर बार बालाएं डांस करती रहीं।कोईलवर के वार्ड संख्या 10 मियांचक मुहल्ले में रहने वाले मोहम्मद नकीब की बेटी की थी और बारात भागलपुर से ग्रामीण इलाके से पहुंची हुई थी। बारात में डांसरों को पिंजरे में बंद कर नचाया गया। लोग बाहर उनके डांस का आंनद ले रहे थे। बताया जा रहा है कि पिंजरे में डांस कर लड़कियों को 4000 रुपये दिये गए और उन्हें मुजफ्फरपुर से लाया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, वहीं डांसरों का कहना है कि उन्हें अपना पेट पालने के लिए यह करना पड़ता है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like