बांदा में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बांदा। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र एक गांव का है। जहां एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार देर शाम बछौंदा गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई । जब वह घर पर अकेली थी तब आरोपी मौका पाकर उसके घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दुष्कर्म के आरोपी समसुद्दीन नामक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।