बड़ा हुआ अंबानी परिवार, शामिल हुआ एक नया मेहमान
बड़ा हुआ अंबानी परिवार, शामिल हुआ एक नया मेहमान
बड़ा हुआ अंबानी परिवार, शामिल हुआ एक नया मेहमान
मुंबई। पूरी दुनिया में अपने नाम का परचम लहराने वाला अंबानी परिवार अब बड़ा हो गया है। इस परिवार में अब एक नन्हे अंबानी ने कदम रखा है।
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी ने एक बेटे को जन्म दिया है। अंबानी परिवार ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि 9 मार्च, 2019 को आकाश और श्लोका की शादी हुई थी। इस शानदार शादी की चर्चा काफी समय तक मीडिया के गलियारों में गूंजती रही और अब एक नया मेहमान इस परिवार में शामिल हो गया है।
अंबानी परिवार की ओर से आज एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, “भगवान कृष्ण के आशिर्वाद के साथ श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा और दादी बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने बेहद प्यार के साथ धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पूरे मेहता और अंबानी परिवार में इस बच्चे के आने से खुशियां बिखर गई हैं।”