बच्चों की खातिर साक्षात मौत से भिड़ गई मुर्गी, यूजर बोले : मदर इंडिया

संतान प्रेम दुनिया का सबसे सच्चा औऱ निश्चल प्रेम है। एक निरीह सी चींटी भी अपने बच्चों की खातिर हाथी की सूंड में घुसकर हलचल मचा देती है। एक मां की ममता के आगे डर नाम की चीज खत्म हो जाती है। उसी का एक जीता जागता उदाहरण लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा। यहां एक मुर्गी अपने बच्चों की खातिर खतरनाक सांप से भिड़ गई लेकिन बच्चों को कुछ नहीं होने दिया। इस वीडियो को ट्विटर पर Koksal Akın नामक यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन दिया गया है – डर से बड़ा इमोशन प्यार है।
mother’s love ❤️
– Love is a stronger emotion than fear pic.twitter.com/9sKDkzHo2U— Köksal Akın (@newworlddd555) June 16, 2021
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काली मुर्गी अपने बच्चों के साथ एक कौने में है और एक खतरनाक कोबरा सांप बच्चों को खाने की खातिर उनके पास जा रहा है। बच्चो की जान पर संकट देखकर मुर्गी रौद्र रूप धारण कर लेती है औऱ बिना अपनी जान की परवाह किए वो चोंच से मार मार कर सांप को बेहाल कर देती है।
इस वीडियो को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं क्योंकि एक निरीह मुर्गी का बच्चों की खातिर जान पर खेल जाना वाकई कमाल भरा है। लोग इस वीडियो के कमेट्स में मां की ममता की मिसाल दे रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रेम ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।इस वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं औऱ ये सिलसिला जारी है। वहीं 23 सौ लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है।
News Source : indiatv.in