फ्रांस : नीस में आतंकी हमला, महिला का सिर काटा
पेरिस: फ्रांस के शहर नीस में गुरुवार को हुए नृसंश हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। हमलावर इतना खूंखार और जालिम था कि उसने एक महिला का सिर कलम कर दिया और बाकी दो की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में कई अन्य हमले में घायल हो गए।
पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। नीस के मेयर ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। मृतकों में चर्च की वार्डन भी शामिल है।
फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर छिड़े विवाद के बीच इस तरह का यह दूसरा हमला है। शहर के मेयर क्रिश्चियन एस्टरोसी ने इन्हें इस्लामिक फासीवादी हमला करार दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हमलावर को घेर लिया और उसे गोली मार दी। हमलावर घायल होने के बाद इलाज के दौरान लगातार अल्लाहू अकबर बोल रहा था।