kukrukoo
A popular national news portal

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 2 जनवरी, 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ( Sourav Ganguly) कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कप्तान को छाती में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। गांगुली के बड़े भाई स्नेहशीश गांगुली ने इसकी जानकारी दी।

स्नेहशीश ने बताया कि 48 वर्षीय गांगुली को शनिवार को व्यायाम के बाद कुछ अजीब सा महसूस हो रहा था। इसके बाद, उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ. रुपाली बसु ने कहा, “ट्रैड मिल पर एक्सरसाइज़ के दौरान उन्हें छाती में दर्द की शिकायत हुई और उनके परिवारिक सदस्यों को ‘इसेमिक हर्ट डिसीज़’ की शिकायत रही है। जब वह एक बजे अस्पताल आए थे, तो सभी चीज़ें सामान्य ही थीं। अब उनकी प्राइमरी एंजियोप्लास्टी की सर्जरी हुई है।”

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वट कर कहा कि उनकी हालत स्थिर है और पहले से बेहतर है।

उल्लेखनीय है कि गांगुली को अक्टूबर, 2019 में बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like