kukrukoo
A popular national news portal

परमबीर सिंह के पत्र पर सियासी भूचाल, गृहमंत्री देशमुख पर वजे को 100 करोड़ वसूली का टारगेट देने का आरोप

मुंबई।परमबीर सिंह के पत्र पर सियासी भूचाल, गृहमंत्री देशमुख पर वजे को 100 करोड़ वसूली का टारगेट देने का आरोप । एंटीलिया केस में गिरफ्तार असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ वसूली का टारगेट दिया गया था। ये आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाए हैं।

परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा है कि मुंबई में पब, बार, रेस्टोरेंट हैं सबसे हर महीने 100 करोड़ वसूली का टारगेट पूरा करो तो वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह खुद को बचाने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। उधर, परमबीर सिंह के आरोपों के बाद बीजेपी ने अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा अगर अनिल देशमुख पद पर बने रहेंगे तो जांच कैसे होगी।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से सचिन वाजे को कहा गया था कि वे 100 करोड़ रुपये हर महीने उगाही करे। इस पत्र में परमबीर सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास द्यानेश्वर पर कई बार बुलाया था। वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था।

परमबीर सिंह ने चिट्ठी में आगे लिखा है कि मध्य फरवीर और उसके बाद गृह मंत्री ने अनिल देशमुख को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया था। उस वक्त अनिल देशमुख के निजी सचिव पलांदे समेत एक या दो स्टाफ भी वहां पर मौजूद थे। गृह मंत्री ने वाजे से कहा कि उन्हें हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है। अनिल देशमुख ने वाजे से कहा था। मुंबई में करीब 1750 बार, रेस्टुरेंट और अन्य चीजें हैं जहां हर किसी से 2-3 करोड़ रुपये लेने पर महीने में 40 से 50 करोड़ रुपये इकट्ठा किया जा सकता है। अनिल देशमुख ने कहा कि इसके अलावा बाकी फंड अन्य स्त्रोत से इकट्ठा किया जा सकता है।

परमबीर सिंह ने अपने इस पत्र में एसपी पाटील नाम के पुलिस अधिकारी के साथ हुए उनके बातचीत का जिक्र किया है।

परमबीर सिंह के पत्र पर सियासी भूचाल, गृहमंत्री देशमुख पर वजे को 100 करोड़ वसूली का टारगेट देने का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like