नोबेल 2020 : साहित्य का नोबेल अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लिक को
न्यूयॉर्क। साहित्य के लिये वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लिक को देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा नोबेल सम्मान देने वाली स्वीडिश अकादमी ने कल की।
स्वीडिश अकादमी की तरफ से बताया गया कि’ श्रीमती ग्लिक की कविताओं की आवाज ऐसी है जिनमें कोई गलती हो ही नहीं सकती और उनकी कविताओं की सादगी उनके व्यक्तिगत अस्तित्व को भी सार्वभौमिक बनाती है।’
श्रीमती ग्लिक की कविताएं मानवीय संवेदनाओं, मौत, बचपन, परिवार की पृष्ठ्भूमि और उनकी जटिलताओं को बयां करती है। उनके पास अपनी बातों को कहने का स्पष्टवादी और किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करने वाला अंदाज़ है जो उनकी रचनाओं को बेहतरीन बनाता है।
ग्लिक का जन्म न्यूयॉर्क में वर्ष 1943 में हुआ था। वह मेसाचुसेट्स शहर में रहती है और फिलहाल येल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की प्रोफेसर है।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 से लेकर अब तक वह चौथी ऐसी महिला है जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1901 से हुई थी और तब से लेकर अब तक वह यह सम्मान पाने वाली 16वीं महिला है। आख़िरी बार वर्ष 1993 में अमेरिकी लेखिका टोनी मॉरिसन साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।