kukrukoo
A popular national news portal

नोबेल 2020 : शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को

वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार भूख से जंग लड़ने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) को देने की घोषणा की गई है। नॉर्वे नोबेल समिति ने ओस्लो में इसकी घोषणा की।

समिति ने कहा कि डब्ल्यू ऐफपी एक बहुत बडी जंग लड़ रहा है ओर वह इस पुरस्कार का हकदार है।

समिति ने संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शान्ति और युद्ध के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के लिए किये गए प्रयासों पर डब्ल्यूएफपी की सराहना की है।

रोम स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। वर्ष 2019 में डब्ल्यूएफपी ने 88 देशों में लगभग 10 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान की है।

नोबेल समिति ने विभिन्न देशों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि डब्ल्यूएफपी और उसके अन्य सहायता संगठनों को वित्तीय सहायता लगातार मिलती रहे, जिससे यमन, कांगो, नाइजीरिया, दक्षिणी सूडान और बुर्किना फासो जैसे देशों में लाखों लोगों को भुखमरी का सामना नहीं करना पड़े।

इस वर्ष के शान्ति पुरस्कारों की दौड़ में प्रमुख पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग सहित 211 व्यक्ति और 107 संगठन थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like