kukrukoo
A popular national news portal

नोबेल 2020 : केमेस्ट्री का नोबेल दो महिलाओं को, जिनोम एडिटिंग में दिखाया कमाल

नई दिल्ली। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार ‘ जिनोम एडिटिंग’ की एक पद्धति विकसित करने के लिये दो महिला वैज्ञानिकों को दिये जाने की घोषणा की गई है।

इस वर्ष का यह पुरस्कार फ्रांस की विज्ञानी इमैनुएल शारपेंटीए और अमेरिका की जेनिफर डाउडाना को दिया जायेगा। दोनों महिला विज्ञानियों ने अहम टूल ‘ सीआरआईएसपीआर- सीऐएस 9 ‘ को विकसित किया है। इसे जेनिटिक सीजर्स नाम दिया गया है।

इनके प्रयोग से शोधकर्ता जानवरों, पौधों और सूक्ष्मजीवों के डी एन ए को अत्यधिक उच्च परिशुद्धता के साथ बदल सकते हैं। इस तकनीक का जीव विज्ञान पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ा है। यह ना केवल नए कैंसर उपचार में योगदान कर रहा है बल्कि विरासत में मिली बीमारियों के इलाज के सपने को सच कर सकता है। इससे डी एन ए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज भी संभव हो सकेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले अब तक पांच महिला वैज्ञानिकों को रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है। मैरी क्यूरी एकमात्र ऐसी महिला वैज्ञानिक है जिन्हें भौतिकी और रसायन शास्त्र दोनों के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। अब तक 111 बार रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like