नये वर्ष के पहले दिन भारत में हुआ सबसे अधिक बच्चों का जन्म : यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ के अनुसार नये वर्ष के पहले दिन दुनिया भर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ। सबसे अधिक लगभग 60,000 बच्चों का जन्म भारत में हुआ।
यूनिसेफ के अनुसार दुनिया भर में नये साल के पहले दिन 3,71,504 बच्चों का जन्म हुआ। दुनिया भर में जन्मे बच्चों की करीब आधी संख्या दस देशों – भारत (59,995), चीन( 35,615), नाईजिरिया( 21,439), पाकिस्तान(14,161, इंडोनेशिया(12,336) , इथियोपिया(12,006), अमेरिका(10,312), मिस्र(9,455), बांग्लादेश(9,236) और कांगो( 8,640) से है। वर्ष 2021 के पहले बच्चे का जन्म जहां फिजी में हुआ वहीं आखिरी बच्चे का जन्म अमेरिका में हुआ।
यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर के अनुसार वर्ष 2021 में 1.40 करोड़ बच्चों के जन्म का अनुमान है और उनकी औसत उम्र 84 वर्ष होने की संभावना है। फोर ने कहा कि” आज के दिन जन्म लिये बच्चे यहां तक की एक वर्ष पहले जन्मे बच्चों से भी अलग दुनिया में आये हैं। नया वर्ष उनके लिये नये अवसर लेकर आये।”
हेनरीटा फोर ने सभी देशों से वर्ष 2021 को बच्चों के लिहाज से भेदभाव रहित, सुरक्षित और स्वस्थ वर्ष बनाने का आह्वान किया और कहा कि वर्ष 2021 में यूनिसेफ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर यूनिसेफ और उनकी सहयोगी संस्थाऐं संघर्ष, बीमारी और जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिये किये गये कामों का जश्न मनायेगी और इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन और घोषणा करेगी।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया वैश्विक महामारी, अर्थव्यवस्था में गिरावट, बढ़ती गरीबी और बढ़ती असमानता के दौर से गुजर रही है। ऐसे में यूनिसेफ के काम की हमेशा की तरह बहुत जरूरत है। पिछले 75 वर्षों से यूनिसेफ संघर्ष, विस्थापन, प्राकृतिक आपदाओं और संकट के दौर में दुनिया भर के बच्चों के लिये मौजूद रहा है।
नये वर्ष के शुरुआत के साथ बच्चों के अधिकारों के प्रति हम अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकारों के लिये आवाज उठाई जाये, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में रहें।
कोरोनो महामारी के मद्देनजर यूनिसेफ ने बच्चों के लिये” रीइमेजिन अभियान” समेत कई कार्यक्रम शुरू किये हैं।
नये वर्ष के पहले दिन भारत में हुआ सबसे अधिक बच्चों का जन्म- यूनिसेफ