kukrukoo
A popular national news portal

नड्डा ने नई टीम भाजपा का ऐलान किया, तेजस्वी को भाजयुमो की कमान

नई दिल्लीः आगामी बिहार और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के साथ-साथ कई नेताओं का प्रमोशन भी किया है। इस बीच वरिष्ठ नेता राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को टीम से बाहर कर दिया गया है।

नड्डा ने सबको चौंकाते हुए कर्नाटक से भाजपा के युवा नेता तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। इससे पहले यह पद पूनम महाजन के पास था। तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मुकुल राय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम में भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदेश्वरी, सी. रवि, तरुण चुग, दिलीप सैकिया महासचिव बनाए गए हैं। बी.एच. संतोष संगठन महासचिव के पद पर बने रहेंगे।

राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 कर दी गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like