दोनों फ़िल्म दोस्ताना में दिखे थे, क्या फिर आएंगे नज़र ?
मुंबई। दोनों फ़िल्म दोस्ताना में दिखे थे, क्या फिर आएंगे नज़र ? फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन 13 साल बाद फिर से रूपहले पर्दे पर नजर आ सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन इस बार पिछले साल रिलीज़ हुई मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म” अय्यपनम कोशियम” की हिंदी रीमेक में साथ काम कर सकते हैं।
जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन इससे पहले वर्ष 2008 में रिलीज हुई तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म दोस्ताना में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फ़िल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
जॉन अब्राहम इन दिनों अभिनय के साथ साथ फ़िल्म निर्माण में भी काफी सक्रिय हैं। जॉन अब्राहम ने पिछले साल ही इस फ़िल्म के अधिकार खरीद लिए थे। दो अभिनेताओं वाली इस फ़िल्म की रीमेक के लिए अब वह अभिषेक के साथ बातचीत कर रहे हैं।
दोस्ताना के बाद से ही जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन किसी अन्य प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करना चाहते थे,लेकिन उन्हें अब तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। अय्यपनम कोशियम की रीमेक में दोनों अभिनेताओं के किरदारों की अहमियत एक समान होगी। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्दी ही दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आयेगी।
फिल्म की कहानी एक धनी और पूर्व हवलदार
अय्यपनम नायर और सब इंस्पेक्टर अट्टापड़ी की नैतिकता ओर उन टकराओं के इर्द गिर्द घूमती है। मूल फ़िल्म में मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और बीजु मेनन मुख्य भूमिका में थे।