kukrukoo
A popular national news portal

देश में शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में कोरोनो वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होने वाला है।

देश में शुरू होगा

श्री मोदी ने कहा कि” भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोनो टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिये ,देश को अपने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के योगदान पर गर्व है। किसी भी प्रगतिशील समाज में अनुसंधान अहम और प्रभावी होता है। इनसे दृष्टिकोण और सोच को व्यापक करने में भी मदद मिलती है। अतीत हमें सिखाता है कि कोई देश विज्ञान पर जितना ध्यान केंद्रित करता है, उसकी प्रोधोगिकी उतनी ही मजबूत होती है। इस प्रोधोगिकी की मदद से नये उद्योगों में मदद मिलती है और अनुसंधान को प्रोत्साहित करती है। यही चक्र देश को आगे लेकर जाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ” यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में निर्मित उत्पादों की न केवल वैश्विक मांग हो बल्कि उनकी वैश्विक स्वीकार्यता भी हो। किसी उत्पाद की गुणवत्ता उसकी मात्रा जितनी ही महत्वपूर्ण होती है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाने के साथ साथ हमारे मानक भी ऊँचे होने चाहिये।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “हम दुनिया को भारतीय उत्पादों से भर देना नहीं चाहते, लेकिन हमें दुनिया के हर कोने में भारतीय उत्पादों के हर उपभोक्ताओं का दिल जीतने का कोशिश करना होगा।”

उन्होंने कहा कि देश में सार्वजनिक और निजी , दोनों क्षेत्रों में उत्पादों और सेवा की गुणवत्ता ही दुनिया में भारत की ताकत निर्धारित करेगी।

गौरतलब है कि भारत के औषधि नियामक संस्था ने ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोरोनो के वैक्सीन ‘ कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित ‘ कोवैक्सीन’ के देश में सीमित इस्तेमाल की मंजूरी कल दी थी, जिससे व्यापक टीकाकरण अभियान का मार्ग खुल गया है।

देश में शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान: मोदी

देश में शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान : मोदी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like