देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि
नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। पूरा देश आज अपने इस सुपरहीरो को याद कर रह है। ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर देश के महान वैज्ञानिक कलाम सादगी की मिसाल थे।
उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत में अखबार तक बेची और ट्विटर प्रोफ़ाइल में आखिर तक खुद को लर्नर बताते रहें। एक मछुआरे गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद पहले महान वैज्ञानिक फिर देश के 11वें राष्ट्रपति तक का सफर करोड़ो युवाओं को प्रेरणा देता है।
आज ही के दिन वर्ष 2015 में 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। अपने अंतिम वक़्त में कलाम आईआईएम शिलांग में विद्यार्थियों को लेक्चर दे रहे थे। इस मौके पर देश के कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़कडी ने भी उन्हें आज याद किया।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र अभिवादन। #APJAbdulKalam pic.twitter.com/41y5mQjKMR
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 27, 2020
वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी देश के 11वें राष्ट्रपति को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, मिसाइल मैन डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि । #abdulkalam pic.twitter.com/TAf5vt3qbO
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) July 27, 2020
डॉ कलाम न सिर्फ एक अच्छे वैज्ञानिक व राष्ट्रपति थे बल्कि एक शानदार वक़्ता भी थे। वह युवाओं में अपने भाषण से गज़ब की ऊर्जा शक्ति प्रदान करते थे। सुपर टैलेंटेड कलाम एक उच्च कोटि के लेखक भी थे। उनकी कई किताब लोगों को आज भी प्रेरणा देती है।
परमाणु क्षेत्र में देश को ऊंचाइयों परपहुंचाने में कलाम बहुत बड़ा हाथ था। वह 1999 में परमाणु परीक्षण के समय देश के रक्षा मंत्री के सलाहकार थे। उसके बाद वे डीआरडीओ के चीफ भी बने। कहा जाता है कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन की रूपरेखा ही बदल दी थी और तमाम ताम झाम को उन्होंने सीमित कर दिया था। ऐसे महान राष्ट्रपति को आज कुकुडूकु टीम भी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि पेश करता है।