जैक मा गायब, चीन के तीसरे सबसे बड़े अरबपति व्यापारी थे
जैक मा गायब, चीन के तीसरे सबसे बड़े अरबपति व्यापारी थे
बीजिंग। जैक मा गायब, चीन के तीसरे सबसे बड़े अरबपति व्यापारी थे। चीन के के तीसरे सबसे बड़े अरबपति व्यापारी और अलीबाबा समूह के मालिक जैक मा पिछले दो महीने से लापता हैं। जैक मा के बारे में कोई सूचना नहीं आ रही है।उनका ट्विटर हैंडल भी बंद है।
चीन में तकनीक की दुनिया में राज करने वाले जैक मा को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विवाद के बाद नहीं देखा गया है। जैक मा ने देश के ब्याज़खोर वित्तीय नियामकों और सरकारी बैंकों की पिछले साल अक्टूबर में शंघाई में दिये भाषण में कड़ी आलोचना की थी।
जैक मा ने सरकार से आह्वान किया था कि ऐसे कार्यप्रणाली में बदलाव किया जाये जो व्यापार में नई चीजें शुरू करने के प्रयास को दबाने का प्रयास करे। उन्होंने बैंकिंग नियमों को बुजुर्ग लोगों का क्लब करार दिया था। इस भाषण के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी भड़क गई थी।
उनकी आलोचना को कम्युनिस्ट पार्टी पर हमले के तौर पर लिया गया। इसके बाद उनके बुरे दिन शुरू हो गये और उनके व्यापार पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया गया।
पिछले साल नवंबर महीने में चीनी सरकार ने जैक मा के एंट समूह के 37 अरब डॉलर के
आईपीओ को निलंबित कर उन्हें जोरदार झटका दिया था। इसके बाद उनसे तब तक देश से बाहर नहीं जाने को कहा गया , जब तक उनके खिलाफ चल रही जांच को पूरा कर लिया नही जाता।
इसके बाद जैक मा अपने टेलीविजन शो से पहले अजीबोगरीब तरीके से लापता हो गए। शो से उनकी तस्वीरों को भी हटा दिया गया।
गौरतलब है कि चीन में सरकारी नीतियों की आलोचना करने वाले लोगों को खामोश करने का इतिहास बहुत पुराना है। चीन बड़ी संख्या में अपने देश में ऐसे लोगों को नज़रबंद कर चुका है जो शी जिनपिंग सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं। इससे पहले सरकारी नीतियों की आलोचना करने वाले प्रॉपर्टी बिज़नेसमेन रेन झीकियांग लापता हो गए थे। चीन के एक अन्य अरबपति व्यापारी शियान जियानहुआ वर्ष 2017 से नज़रबंद हैं।
जैक मा गायब, चीन के तीसरे सबसे बड़े अरबपति व्यापारी थे।