kukrukoo
A popular national news portal

जानिए राम विलास पासवान के निधन पर किसने क्या कहा

नई दिल्ली। बिहार चुनाव से ठीक पहले राज्य के एक कद्दावर नेता का चला जाना काफी दुखद है। केंद्रीय मंत्री रहते हुए राम विलास पासवान ने अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन किया। वह बिहार की छात्र राजनीति से निकले जमीन से जुड़े नेता थे। बिहार की राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले पासवान को गरीब गुरबों का नेता माना जाता था। वह केंद्र में कई अहम पदों पर रहे। आइये जानते हैं उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य प्रमुख हस्तियों ने क्या कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही पासवान जी के साथ किये कामों को याद किया।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं केंद्रीय मंत्री के पुराने सहयोगी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने भी उन्हें याद किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like