kukrukoo
A popular national news portal

जानिए आखिर राम मंदिर फिर से चर्चा में क्यों है ?

जानिए आखिर राम मंदिर फिर से चर्चा में क्यों है ? उत्तर प्रदेश में जो राम मंदिर बनाया जाएगा। उसका मॉडल राजपथ में देखने को मिला है। 26 जनवरी मंगलवार के दिन राजपथ पर राम मंदिर का मॉडल देखने को मिला।

जानिए आखिर राम मंदिर

इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में जो राम मंदिर बनने वाला है। उसका एक संपूर्ण मॉडल तैयार करके राजपथ पर चलाया गया। गणतंत्र दिवस के दिन राम मंदिर की झांकी राजपथ पर चलती हुई दिखाई दी। जब राजपथ पर राम मंदिर की झांकी दिखाई दी। तो वहां बैठे सभी लोगों ने दोनों हाथ खड़े कर कर तालियां बजाना शुरू किया।

राजपथ पर राम मंदिर की झांकी

आज 26 जनवरी को दिल्ली राजपथ पर राम मंदिर की झांकी देखने को मिली। इस गणतंत्र दिवस को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जो राम मंदिर बनाया जाएगा। उसका एक मॉडल झांकी के रूप में राजपथ पर दिखाया गया। राजपथ पर आयोजित की गई परेड में अयोध्या की धरोहर और भव्य राम मंदिर की एक प्रति मिट्टी के दीयों के साथ प्रदर्शित की गई। यह झांकी पूरी तरह से राम मंदिर का एक फोटो कॉपी मॉडल था।

हालांकि झांकी के दौरान इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि यह झांकी यूपी के अंदर रिप्रेजेंट की जाएगी राम मंदिर के इस मॉडल पर मिट्टी के दीपक जलाए हुए थे। दीपको से सजी धजी राम मंदिर की झांकी जैसे ही राजपथ पर लोगों को दिखी तो लोगों ने दोनों हाथ खड़े करके तालियां बजाना शुरू किया। राम मंदिर की झांकी में दो महिला कलाकार के साथ-साथ अन्य कई कलाकार और संत महात्मा भी शामिल थे। जो इस झांकी के साथ साथ चल रहे थे।

राम मंदिर की झांकी में अन्य वजूद भी देखने को मिले

राम मंदिर की झांकी जो आज राजपथ पर देखने को मिली। हालांकि यह प्रति काफी अलग तरह से बनाई गई थी। झांकी के सबसे अगले हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा लगाई गई थी। क्योंकि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण को लिखा था। इसलिए राम मंदिर की झांकी के सबसे आगे एक बड़ी प्रतिमा महर्षि वाल्मीकि की लगाई गई थी। उसके पीछे राम मंदिर का पूरा मॉडल दिखाया गया था।

राजपथ पर दिखाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी में 2 महिला के समेत अन्य कई कलाकारों का समूह नजर आया था। यहां पर भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति झांकी में मौजूद था। जो पीले रंग की रेशम की धोती व गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर हाथ में धनुष लेकर राम का रूप करके खड़ा था।

जानिए आखिर राम मंदिर फिर से चर्चा में क्यों है ?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like