kukrukoo
A popular national news portal

जानिए आखिर क्यों सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा, सच्चाई की जीत होगी।

नई दिल्ली। महान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज़ नए मोड़ आ रहे हैं। यह एक ऐसी गुत्थी बन गई है, जो सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। आज सुशांत की एक्स गर्ल फ्रेंड अंकिता लोखांडे ने ट्वीट कर कहा , सच्चाई की जीत होगी यानि ट्रूथ विंस।

ये ट्वीट अंकिता ने ऐसे समय किया है जब सुशांत के पिताजी ने एक दिन पहले ही उसकी सो कोल्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने पटना में रिया के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए जिसकी जानकारी इस लिंक में उपलब्ध है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कराई रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर

इस घटनाक्रम के बाद अंकिता का ट्वीट कई सवाल खड़े करता है और साथ ही सुशान्त के लिए उनका प्यार भी दिखाता है। पूरे मामले में अंकिता कहीं भी खुल कर सामने नही  आ रही है,लेकिन इशारों ही इशारों में अपनी सारी बात कह रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=sMEf7YrxiVE&t=12s

अभी सुशान्त की हालिया फ़िल्म दिल बेचारा के रिलीज के मौके पर भी अंकिता ने एक ट्वीट किया था, जिससे सुशान्त के लिए उनका प्यार साफ दिखता है।

 

अब यह मामला कहां जाकर थमता है और क्या रंग लाता है, ये तो वक़्त ही बताएगा। लेकिन सुशान्त के पिताजी के कदम ने हाल फिलहाल केस को नया मोड़ तो दे ही दिया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like