चीन को करारा जवाब देने आ रहा है राफेल
नई दिल्ली। चीन को करारा जवाब देने आज 5 अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान भारत की जमीन पर कदम रखने जा रहा है। यह आसमान में गरजेगा भी, और चीन पर बरसेगा भी।
हरियाणा: भारत वायु सेना (IAF) के बेड़े में शामिल होने के लिए पांच राफेल विमानों का पहला जत्था आज अंबाला पहुंचेगा। अंबाला शहर से दृश्य।
अंबाला एयरबेस के करीब 4 गांवों में CrPC की धारा 144 लगाई गई। लैंडिंग के दौरान लोगों का छतों पर इकट्ठा होना और फोटोग्राफी करने पर रोक है। pic.twitter.com/cZfoG7B7vV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2020
राफेल को पहले पंजाब के अम्बाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमपुरा एयर बेस पर तैनात किया जाएगा और दोनों जगहों से यह विमान ड्रैगन पर काबू पाने के लिए तैयार होगा। सबसे अच्छी बात है कि यह लड़ाकू विमान अपने वजन से दोगुना वजन उठाने में सक्षम है।
हालांकि इस लड़ाकू विमान को लेकर काफी हंगामा भी मच चुका है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले मिशन मोड में मोदी सरकार को इसके डील को लेकर घेरने की कोशिश की थी, वहीं फ्रांस में विमान निर्माता दसां कंपनी पर भी कई आरोप लगाया गया था। खैर अब फिलहाल इनसब चीजों पर विराम लग चुका है और देश बेसब्री से राफेल महाराज का स्वागत करने को तैयार है।