गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा राफेल विमान
नई दिल्ली।भारतीय वायु सेना में हाल ही में शामिल हुआ राफेल विमान आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और परेड के दौरान फ्लाईमास्ट में करतब दिखाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य आविष्कारों को भी पहली बार परेड में शामिल किया जाएगा।
भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी नए समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि फ्लाईपास्ट में कुल 42 विमान शामिल होंगे, जिनमें 15 लड़ाकू विमान, पांच यातायात विमान के साथ-साथ एक विंटेज विमान भी होगा।
उन्होंने कहा, ”राफेल लड़ाकू विमान गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा।”
प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाईपास्ट में भारतीय थल सेना और वायुसेना के हैलीकॉप्टर भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि परेड में पहली बार शामिल हो रहे अन्य विमानों में रुद्र, सुदर्शन, रक्षक, एकलव्य और ब्रह्मात्र भी होंगे।
उन्होंने कहा कि एक डकोता और दो एमआई-17 भी रुद्र का अंग होंगे। सुदर्शन में दो चिनूक और दो एमआई-17 विमान शामिल होंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि रक्षक में एक एमआई-35 और चार अपाचे हैलीकॉप्टर होंगे वहीं गरुण में एक सी-17, दो मिग 29, दो एसयू-30 विमान होंगे। एकलव्य में एक राफेल, दो जैगुआर और दो मिग-29 विमान प्रदर्शन करेंगे। एक राफेल ब्रह्मास्त्र में होगा।
पिछले साल सितंबर में भारतीय वायु सेना में पांच राफेल विमान शामिल किए गए थे। भारत राफेल विमान फ्रांस से खरीद रहा है।