kukrukoo
A popular national news portal

क्या है टूलकिट विवाद, जिसको लेकर मच रहा है बवाल?

क्या है टूलकिट विवाद, जिसको लेकर मच रहा है बवाल? पुलिस ने टूलकिट के बारे में ट्वीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ने ग्रेटा थनबर्ग ने इस बाबत ट्वीट किया था। टूलकिट यानी कि दस्तावेज। थनबर्ग ने जिस टूलकिट को ट्वीट किया था, उससे भारत को घेरने के अंतराष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है।

ग्रेटा थनबर्ग पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153a और 120b के तहत दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ उसके कई ट्वीट पर संज्ञान लिया है, जिन्हें भड़काऊ माना जा रहा है।

ग्रेटा थनबर्ग ने कल अपने पहले ट्वीट में कहा था कि” हम भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं।”

ग्रेटा थनबर्ग ने आज इस सम्बन्ध में एफआरआई दर्ज होने के बाद दूसरे ट्वीट में कहा कि” मैं अब किसानों के साथ खड़ी हूँ। उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करती हूं। नफरत, धमकी या मानवाधिकार हनन की किसी भी प्रयास से यह बदलेगी नहीं।”

इससे पहले अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ” यह देख कर दुःख हो रहा है कि कुछ संग़ठन ओर लोग अपना एजेंडा थोपने के लिये इस तरह का ट्वीट कर रहे हैं। किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में जांच कर लेना जरूरी है।”

गौरतलब है कि नये कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध के कारण राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से लगी ग़ाज़ीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन आज 71वें दिन भी जारी है।

क्या है टूलकिट विवाद, जिसको लेकर मच रहा है बवाल?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like