कौवा बिरयानी फेम विजय राज छेडख़ानी मामले में गिरफ्तार
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर और फेमस कॉमेडियन विजयराज को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला कलाकार से छेड़छाड़ का आरोप है। हालांकि उन्हें आज जमानत मिल गयी है।
वह फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए महाराष्ट्र गोंदिया में एक होटल में रुके थे। महिला का आरोप है कि होटल में ही उनके साथ छेड़छाड़ हुई। पुलिस ने धारा- 354 के तहत मामला दर्ज कर विजयराज को गिरफ्तार किया था। विजयराज रन मूवी में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं.