kukrukoo
A popular national news portal

कोरोना रिकवरी रेट के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख को पार कर चुका है। इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। भारत मे पूरी दुनिया में कोरोना से ठीक होने वाले देशों में महाराथ हासिल कर ली है। स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक भारत ने कोविड-19 से ठीक होने के मामले में ऐतिहासिक उपलब्धी हासिल की है और इसी के साथ भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर के देशों में टॉप पर पहुंच गया है।

देश में इस महामारी से अब तक 4,20,8431 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जोकि दुनियाभर के देशों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कोरोना रिकवरी रेट करीब 80 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं संक्रमण मृत्युदर घटकर 1.61 प्रतिशत पहुंच गई है।

केंद्र सरकार की कोरोना को लेकर की गई तैयारियों और रोकथाम के लिए किए गए उपायों का ही नतीजा है कि देश में 79.28 प्रतिशत लोग इस घातक वायरस से पूरी तरह ठीक हो गए है। साथ ही रिकवरी रेट पूरी दुनिया में सबसे बेहतर हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में देश में 95,880 लोग वारयस को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोविड-19 से ठीक हुए 90 प्रतिशत मरीज 15 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए है। नए मामलों में करीब 60 प्रतिशत केस इन्हीं पांच राज्यों से है जहां सबसे ज्यादा मरीज कोरोना वायरस का मात दे चुके हैं। हालांकि भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भी इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं। मंत्रालय का कहना है कि भारत कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दिशा में लागातर के आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर काम कर ही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like