कोरोना की चपेट में पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो
लिस्बन। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी कोविड-19 महामारी की चपेट में आ गए हैं। पुर्तगाल फुटबाल महासंघ (पीएफपी) ने इसकी पुष्टि की।
पीएफपी ने कहा कि जुवेंतस फुटबाल क्लब के लिए खेलने वाले 35 वर्षीय रोनाल्डो एकदम फिट हैं और आईसोलेशन में हैं।
उल्लेखनीय है कि नेशनल लीग ग्रुप में बुधवार को पुर्तगाल की टीम का सामना स्वीडन की टीम से होगा।
पेरिस के खिलाफ इसी ग्रुप में पुर्तगाल ने 0-0 का ड्रॉ मुकाबला खेला था और अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।