kukrukoo
A popular national news portal

कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में करीब 84,000 मामले

नई दिल्ली। कोरोना कोहराम मचा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले बढ़कर 83,883 हो गए और इस दौरान 1,043 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुल मामले बढ़कर करीब 39 लाख यानी 38,53,407 हो गए। कुल एक्टिव केसों में भी अब बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब एक्टिव केस 8,15,538 हो गए हैं। वहीं 67,376 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

जिस तेजी से 24 घंटों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। यह संभव है कि यह आंकड़ा 1 लाख के फिगर को टच कर ले। देश में जहां सभी चीजें खोल दी गईं हैं, लोग भी बेपरवाह हो गए हैं। जिससे काफी तेजी से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like