उत्तर प्रदेश : लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर शहर भर में लगेंगे पोस्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ को रोकने के लिए योगी सरकार ने ‘ऑपरेशन दुराचारी’ शुरू किया है, इसके तहत छेड़छाड़ करने वाले को कड़ी सज़ा के साथ क्षेत्र में उसके पोस्टर लगा दिए जाएंगे। पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
पोस्टर लगा कर सबक सिखाने का तरीका योगी सरकार का नया नहीं है इससे पहले CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दंगाइयों के पोस्टर भी शहर भर की दीवारों पर दिखाई पड़े थे।
उत्तर प्रदेश में अब छेड़छाड़ करने वाले और उनके कृत्य को मशहूर बनाया जाएगा, जिससे कोई और किसी लड़की या महिला से छेड़छाड़ करने की सोचे भी नहीं।
मुख्यमंत्री योगी ने सभी अधिकारियों को दुराचारियों व छेड़खानी करने वाले शोहदों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।