kukrukoo
A popular national news portal

इस बार लंबी होगी सर्दी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देश के उत्तरी क्षेत्र के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों से मानसून की औपचारिक विदाई के साथ ही ठंड के मौसम का आगाज हो गया है। अनुमान है कि इस बार जाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार ‘ला नीना’ की स्थिति बन रही है, जिसके कारण जहां सर्दी का मौसम लंबा हो सकता है, वहीं ठंड भी कड़ाके की पड़ सकती है। इसी वजह से मानसून की बारिश भी पूरे देश में सामान्य से अधिक हुई है, जबकि ‘अल नीना’ की स्थिति में इसका उल्टा होता है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 अक्टूबर से दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी, जिसके बाद जाड़े की औपचारिक शुरुआत हो जायेगी। हवाओं का रुख बदलने लगा है। निम्न दबाव वाले उत्तरी क्षेत्रों में अब उच्च दबाव की वजह से हवाओं की रफ्तार बढ़ी है।

हवाओं में घटती आर्द्रता , सूखी तेज हवाएं और साफ होते आसमान से ठंड की आहट शुरू हो जाती है, जो हो चुकी है। मानसून के लौटने के साथ ही आसमान से बादल गायब हो चुके हैं। इससे दिन में चटक धूप के बावजूद उमस कम हो गई है लेकिन रात के तापमान में गिरावट का रुख है। सर्दी का मौसम शुरू होने में इन्हीं तथ्यों को संकेतक माना जाता है।

उत्तरी पहाडी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश से मानसून लौट चुका है। हालांकि , पिछले साल दिल्ली और आसपास के इलाकों से मानसून की विदाई 10 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन इस बार बहुत पहले हो गई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like