kukrukoo
A popular national news portal

इरफान खान अपने फैंस के लिए इस फिल्म को छोड़ गए, अलग किरदार में आएंगे नज़र

मुंबई, 29 दिसम्बर, 2020। बेहतरीन कलाकार और एक साधारण इंसान के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता इरफान खान की अदाकारी के प्रशंसकों में हर उम्र के लोग शामिल हैं।इरफान खान अपने फैंस के लिए बेहतरीन फ़िल्म छोड़ गए हैं।

इरफान खान उनके अभिनय का हर कोई फैन था। उनके देहांत में बाद, लोगों को इसी बात का मलाल है कि वह अब फिर कभी इस अभिनेता को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।

अपने प्रशंसकों को दिल से चाहने वाले इरफान ने दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी उनका ख़्याल रखा है और उनके लिए एक बेहतरीन तोहफा छोड़ गए हैं। जानना चाहेंगे वो तोहफा क्या है?
वो तोहफा है इरफान की आगामी फिल्म, जिसमें वह एकदम अलग किरदार में नज़र आएंगे। यह फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी।
इरफान की इस फिल्म का नाम ‘द सांग ऑफ स्कोरपियन्स’ है, जो अगले साल रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में दिवंगत कलाकार को ऊंट चालक के रूप में देखा जाएगा।
इरफान की यह फिल्म 2017 में स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्मोत्सव में दर्शाई गई थी। हालांकि, इसे अभी तक थियेटरों में रिलीज़ नहीं किया गया है, जो शायद एक इत्तेफाक हो सकता है, क्योंकि अब उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनकी अदाकारी का जादू देखने को मिलेगा।
इस फिल्म में इरफान के अलावा, ईरानी कलाकार गोलशिफ्ते फरहानी, वहीदा रहमान और शशांक अरोड़ा को भी मुख्य भूमिकाओं में देखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मार्च, 2018 में इरफान ने अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्रीन ट्यूमर नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके लिए लंदन में उनका इलाज भी चला था और वह एक साल बाद, फरवरी, 2019 में मुंबई लौटे थे।
इसके बाद, 28 अप्रैल, 2020 में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था और वहां, उनके कोलोन इंफेक्शन का इलाज चल रहा था, जिसके अगले दिन इस बीमारी से उनका देहांत हो गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like