kukrukoo
A popular national news portal

आखिर! अमिताभ बच्चन ने बता ही दिया कि सच्चा ज्ञानी कौन है?

मुंबई। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर भी कई सारी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर जीवन की एक कैसी सच्चाई बताई है जिससे हर कोई हैरान है। आखिर! अमिताभ बच्चन ने बता  ही दिया कि सच्चा ज्ञानी कौन है?

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है। सच्चा ज्ञानी वही है जो जानता है कि वो कुछ नहीं जानता।

इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रिया आई है। लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं, शेयर किए हैं। और कई रुचि कर सवाल भी पूछे।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने शूट में होने वाली एक परेशानी का वर्णन किया था। दरअसल मेगास्टार ने बहुत पहले ही मीठा खाना छोड़ दिया है। लेकिन उन्होंने ट्वीट में बताया कि उन्हें कैसे स्वीट शूट के सिक्वेंस से गुजरना पड़ा , जिसमें उनके हाथ में रसगुल्ले है और दूसरे में  गुलाब जामुन।

अमिताभ बच्चन मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य प्रतिबद्धताओं की वजह से उन्होंने इससे दूरी बना रखी है।  इसी मजबूरी का उन्होंने अपने ट्वीट में जिक्र किया है।

अमिताभ बच्चन को इस देश मे ऐक्टिंग का सरताज माना जाता है, लेकिन वह अक्सर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।

लॉकडाउन के दौरान एक बहुत बुरी खबर आई थी। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पुराना संक्रमित हो गए थे। उनके बाद उनके परिवार से अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या वह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन इस महामारी की चपेट में नहीं आई थी। पूरे देश में दुआओं का दौर चल पड़ा था और लोग बच्चन परिवार की सलामती की दुआ मांगने लगे थे। इससे पहले अमिताभ बच्चन एक बार कुली फिल्म की शूटिंग में बुरी तरह घायल हो गए थे। फाइटिंग सिक्वेंस में उनके लिवर में चोट लग गई थी और वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

आखिर! अमिताभ बच्चन ने बता ही दिया कि सच्चा ज्ञानी कौन है?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like