kukrukoo
A popular national news portal

अयोध्या दर्शन : शुरू हो गई रामार्चा पूजा, राम भूमि अनुष्ठान का आज दूसरा दिन

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के भूमिपूजन अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। इसी क्रम में आज रामार्चा पूजा की शुरुआत हो चुकी है और छह आचार्य इस पूजा को विधि विधान से करवा रहे हैं। इस पूजा को करवाने में करीब छह घंटे का समय लगेगा।

इससे पहले सोमवार को राम मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन की प्रक्रिया के तहत पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई थी। पैराणिक मान्यता है कि रामार्चा पूजा में भगवान श्री राम की चार रूपों में पूजा होती है और इसे काफी शुभ माना जाता है।

श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि रामार्चा पूजा श्रेष्ठ फलदायक होती है और 18 अप्रैल के बाद दो बार रामर्चा आहुतियां भी हो चुकी है। 1,000 रामार्चा आहुतियां पहले ही की जा चुकी हैं।

अब इस शहर को बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार है, जो अयोध्या में अपने कर कमलों से भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like